BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना, इन जिलों में शीतलहर के आसार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 12, 2022

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना, इन जिलों में शीतलहर के आसार



रेवांचल टाइम्स :मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। शीतलहर की संभावना जताई गई है। वहीं से 24 घंटे में सीधी, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, बालाघाट, सिवनी जिले में गरज चमक के साथ बौछारें (rain) पड़ने की संभावना जताई गई है। आज 12 जनवरी 2022 को मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने 8 से अधिक जिले में बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। वही 1 दर्जन से अधिक जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और आसपास में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Active) है। इसके अलावा हरियाणा उसके आसपास भी एक चक्रवात निर्मित हुए हैं। मध्य प्रदेश के रीवा, जबलपुर संभाग सहित अन्य में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विश्व के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दरअसल उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसका असर पड़ सकता है।

वही 24 घंटे में बरघाट, उज्जैन, चंबल, सागर और ग्वालियर के संभागों में कोहरे देखने को मिलेगा। सिवनी, रतलाम और शाजापुर में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मेहगांव, अमरकंटक, अमरपुर, बिछिया में 1 सेंटीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग ने 12 जनवरी को ग्वालियर, गुना, शाजापुर, आगर, उज्जैन, रतलाम, आगर, छतरपुर, सागर जिले में मध्यम कोहरे की संभावना भी जताई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ निर्मित होने के देश के पूर्वी क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। उड़ीसा, बिहार, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ठंड और शीतलहर के साथ दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

No comments:

Post a Comment